आपला जिल्हाताज्या घडामोडीदेश विदेशमहाराष्ट्र

▪️भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ वणी-ताडाली का प्रथम वार्षिक_सर्वसाधारण_सभा संपन्न

 

राज जांभूळकर – मुख्य कार्यकारी संपादक

घुगुस- ( इंडिया 24 न्यूज ) : भारतीय मजदुर संघ एवं अखिल भारतीय खदान मजदुर संघ (महासंघ) के अंतर्गत भारतीय कोयला खदान मजदुर संघ वणी-ताडाली ( भामसं ) का प्रथम वार्षिक सर्वसाधारण सभा दिनांक:- 25.05.2024रोज शनिवार को मनोरंजन केंद्र ताडाली ,केंद्रीय कार्यशाला ताडाली क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक संपन्न हुआ।
सर्व आदरणीय मंचासीन कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमान हरिचंद्र सोनेकर जी (भकोखम संघ वणी-ताडाली उपाध्यक्ष), उद्घाटक श्रीमान नारायणराव सराठकर जी(उपाध्यक्ष अभाखमसंघ), प्रमुख अतिथि श्रीमान जयंत आसोले जी (मंत्री भामस विदर्भ प्रदेश), श्रीमान -आशीष मूर्तीजी (कोषाध्यक्ष अभाखमसंघ,वेकोली संचालन समिती सदस्य), श्रीमान चंद्रप्रकाश रहांगडालेजी (अध्यक्ष वणी माजरी, भाकोखमसंघ )श्रीमान-जगन्नाथ जेनेकर जी(महामंत्री वणी-माजरी)श्रीमान-अनंतकुमार गुप्ताजी (महामंत्री भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ वणी -ताडाली,श्रीमान-प्रशांत जी घरोटे, श्रीमती-किरणताई थोरात महिला प्रतिनिधी इनकी उपस्थिति रही।


वार्षिक आम सभा में वणीक्षेत्र एवं केंद्रीय कार्यशाला ताडाली क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों, महिला पदाधिकारियों, सक्रिय कार्यकर्ताओ की भारी संख्या में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमान राजू नामपल्लीवार जी (संघटनमंत्री भाकोखमसंघ वणी-ताडाली) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन मंचासीन सभी के द्वारा करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
उद्घाटन भाषण श्रीमान नारायण सराठकर जी एवं श्रीमान आशीषजी मूर्ती द्वारा सभी को संबोधित करते हुए विभिन्न विषयों पर जानकारी एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन किया गया।
प्रतिवेदन श्रीमान अनंतकुमार गुप्ताजी ( महामंत्री वणी-ताडाली) द्वारा पढ़ कर सुनाया गया। एवं श्रीमान सुभाष तातावारजी ( वणी-ताडाली कोषाध्यक्ष) द्वारा आय-व्यय की जानकारी पढ़कर सुनाई गई।
इसके उपरांत प्रथम वार्षिक सर्वसाधारण सभा के माध्यम से विभिन्न प्रस्तावो को पदाधिकारियों द्वारा प्रेषित किया गया। उपस्थित सभी के द्वारा सभी विषयों पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से भारत माता की जय के साथ पारित किया गया।…


अतिथियों द्वारा मार्गदर्शन श्रीमान प्रकाशजी रहांगडाले द्वारा मार्गदर्शन एवं आगामी विभिन्न विषयों पर जानकारी देते हुए मार्गदर्शन किया गया। और श्रीमान जयंत आसोले जी द्वारा सभी को संबोधित करते हुए वार्षिक सर्वसाधारण सभा का महत्व बताते हुए कहा कि 1 वर्ष में संगठनात्मक दृष्टि से किए गए कार्यों की जानकारी, योजना एवं कार्यों का चिंतन का उद्देश्य होता है। एवं सीएमपीएफ, वेज बोर्ड एवं अन्य विषयों पर विस्तृत जानकारी देते हुए संगठनात्मक दृष्टि से गुणात्मक एवं संख्यात्मक शक्ति बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन एवं प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्षीय भाषण आदरणीय श्रीमान हरिचंद्र सोनेकर जी (उपाध्यक्ष वणी -ताडाली) द्वारा सभा को संबोधित करते हुए सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी एवं संगठन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करते हुए। कार्यक्रम में उपस्थित मंचासीन अतिथियों एवं दोनों क्षेत्रों के पदाधिकारियों सक्रिय कार्यकर्ताओं महिला पदाधिकारियों का धन्यवाद/आभार व्यक्त करते हुए प्रथम वार्षिक सर्वसाधारण सभा का समापन की घोषणा की गई।

SHARE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
बातमी कॉपी करण्याचा प्रयत्न करू नका.