आपला जिल्हाताज्या घडामोडीदेश विदेशमहाराष्ट्र

▪️शहर के मध्य भागणे मिला कटा हुआ सारिका शीर..! शहर मे मचा भय का माहोल..!

मुख्य संपादक – श्री तुळशीराम जांभुळकर

चंद्रपुर – ( इंडिया 24 न्युज ) – 18 नोव्हेंबर चंद्रपुर शहर के मध्यभाग में अतिव्यस्त प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी चौक में बुधवार की सुबह मानव सिर मिलने और रेलवे पुल के नीचे बिना सिर का धड़ बरामद होने की सनसनीखेज घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया. शुरुआती दौर में मृतक की पहचान पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई थी , हालांकि रामनगर पुलिस की तत्परता से कुछ ही घंटों में मृतक की पहचान बंगाली कैंप निवासी 70 वर्षीय प्रभास सरकार के रूप में कर ली गई. अब पुलिस इस रहस्यमय मौत के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है.

बुधवार सुबह प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी पुतले के समीप रक्तरंजित अवस्था में मानव सिर दिखाई देने से शहर में हड़कंप मच गया, शहर में इस तरह मानव सिर मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. इस घटना की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत रामनगर पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंची , पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की, शुरुआत में पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही था कि सिर किसका है और धड़ कहां है?

इस बीच पुलिस ने श्वान दल की सहायता से आसपास के परिसर में तलाश अभियान चलाया, दौरान इंदिरा गांधी चौक के सामने रेलवे पुल के नीचे, इरोज लॉन के समीप एक पुराने होर्डिंग के पास बिना सिर का धड़ बरामद हुआ. प्राथमिक जांच में सिर और धड़ एक ही व्यक्ति के होने की जानकारी सामने आई इसके बाद मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने गुमशुदगी के मामलों की पड़ताल शुरू की.

जांच के दौरान सामने आया कि बंगाली कैंप निवासी प्रभास सरकार 11 नवंबर को घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे, इसके बाद परिजनों ने 13 नवंबर को रामनगर पुलिस थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी पुलिस ने उपलब्ध जानकारी और परिस्थितियों के आधार पर कुछ ही समय में मृतक की पहचान प्रभास सरकार के रूप में कर ली. बताया जाता है कि मृतक एक पैर से दिव्यांग थे. उनकी पहचान सामने आने के बाद अब पुलिस के लिए उनकी मौत की असल वजह का पता लगाना महत्वपूर्ण हो गया है.

मृतक का सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर मिलने से घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं क्या प्रभास सरकार की हत्या की गई थी या किसी कारणवश उनकी प्राकृतिक मौत होने के बाद भटकते कुत्तों ने शव को क्षत-विक्षत कर दिया? प्राथमिक तौर पर यह संभावना भी जताई जा रही है कि भटकते कुत्ते सिर को घटनास्थल तक खींचकर ले गए होंगे, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी संभावना पर अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला है मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

रामनगर पुलिस तथा स्थानीय अपराध शाखा मृतक की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है 11 नवंबर को घर से निकलने से लेकर शव बरामद होने तक के घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है शहर के बीचोंबीच हुई इस घटना ने नागरिकों में भय और चर्चाओं का माहौल बन गया है अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रभास सरकार की मौत के पीछे आखिर क्या राज छिपा है?

SHARE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
बातमी कॉपी करण्याचा प्रयत्न करू नका.