आपला जिल्हाताज्या घडामोडीदेश विदेशमहाराष्ट्र

▪️मरने के बाद भी दुनिया देखने लिए नेत्र दान करे- डॉ दास

 

*🔸श्री. सचिन ढगे*
*🔸चंद्रपूर तालुका प्रतिनिधी*
*🔸मो. नं. 9359692716*

चंद्रपुर – ( इंडिया 24 न्युज ) : राजुरा के श्रीमती रेखा बोधे ने देह दान तथा नेत्र दान का निर्णय लेकर राजुरा शहर वासियों के लिए एक अनूठा मिसाल पेश किया है. राजुरा के वनोध्यान में लिए गए एक विशाल सभा में ऑय ट्रांसप्लांट मल्टीपर्पस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ दास ने श्रीमती बोधे का सत्कार किया. इस समय महिला पतंजलि योग समिती के योग शिक्षक तथा योगाभ्यासी बड़ी संख्या में उपस्थित थी.
नेत्र दान कौन कर सकता है
सभी ने नेत्रदान करना चाहिए कुछ दिनों के बच्चों से लेकर 100 साल के स्त्री पुरुष कोई भी नेत्रदान कर सकता है. चश्मा लगाने वाले मोतीयाबिन का शस्त्र क्रिया किया हुया लोग, मधुमेही, ब्लड प्रेशर पीड़ित लोग भी नेत्रदान कर सकते हैं.
नेत्रदान कौन नहीं कर सकता
एड्स, रेबीज, कोविड, जौंडिस, कर्क रोग यानी कि कैंसर, सिफलिस, धनुर्वात, प्वाइजन से मृत्यु हुए लोग, नेत्र पटल के रोग, यह लोग नेत्रदान नहीं कर सकते.
नेत्रदान 6 घंटे के भीतर करना पड़ता है.. पूरे दुनिया में नेत्रहीन व्यक्तियों में से बीस प्रतिशत लोग भारत में है. नेत्र रोपण का अर्थ पूरे आंखों का रोपण नहीं केवल कोर्निया का रोपण होता है. मृत्यु के बाद ही नेत्रदान कराया जाता है. नेत्रदान के लिए इच्छा पत्र जरूरी नहीं है. रिश्तेदार भी इसके लिए निर्णय ले सकते हैं. कुछ गलतफहमियां है जिसे दूर करने के लिए प्रयास किया गया है सभी लोग इसे ज्यादा से ज्यादा प्रचार और प्रसार करें ताकि मृत्यु के बाद आप दुनिया को दूसरे की नजर से देख सके यह बहुत बड़ा पुण्य का काम है.. चंद्रपुर के सभी लोगों ने स्वेच्छा से नेत्र दान करना चाहिए ताकि चंद्रपुर में जल्द से जल्द नेत्र बैंक शुरू किया जा सके. उसके लिए सभी लोग संस्था के जुड़ने के लिए 930 7617317 पर संपर्क करें… सभी लोग इस महान कार्य से जुड़े, ऐसा आवाहन संस्था द्वारा किया गया है.

SHARE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
बातमी कॉपी करण्याचा प्रयत्न करू नका.