▪️चंद्रपुर में शीघ्र ही नेत्र बैंक बनेगा- डीन डॉ काम्बले

*🔸श्री. सचिन ढगे*
*🔸चंद्रपूर तालुका प्रतिनिधी*
*🔸मो. नं. 9359692716*
चंद्रपुर – ( इंडिया 24 न्युज ) : ऑय ट्रांसप्लांट मल्टीपरपज सोसायटी ने चंद्रपुर में नेत्र बैंक बनाने के लिए जोर-शोर से काम पर लगे हुए हैं इस काम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ काम्बले सर, उनके स्टाफ डॉ प्रीति उराड़े मैडम, डॉ कुमरे सर भी हर संभव मदद कर रहे हैं. आने वाले दिसंबर महीने तक चंद्रपुर के नए बने मेडिकल कॉलेज में पुराना मेडिकल कॉलेज को शिफ्ट किया जाने वाला है उसके लिए डीन सर जी जान से लगे हुए हैं. लेकिन कभी-कभी कुछ कठिनाइयों के वजह से काम को रोक देना पड़ता है. नए बने बिल्डिंग में कॉलेज के स्थानांतरण के बाद नेत्र बैंक के कार्य को गति मिलेगी. जिन लोगों ने अभी तक नेत्रदान किया है वह जानकारी जनमानस में होना चाहिए तथा लोगों को प्रेरणा मिलनी चाहिए उसके लिए समिति ने आदरणीय डीन सर को निवेदन दिया कि उनके नाम दर्शनीय स्थल पर लगाया जाए. यह काम मेडिकल कॉलेज के नए भवन में भी किया जा सकता है परंतु अभी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में यह काम करने की अनुमति तथा जिम्मेदारी डीन सर ने ली है. आई सर्जन श्रीमती प्रीति उराड़े मैडम को नेत्र समूह उपदेश श्री इंदुरकर से मिलकर इस कार्य को गति देने के लिए डॉ दास ने विनती की. ऑर्गन ट्रांसप्लांट के बारे में भी डीन सर ने अमूल्य जानकारी समिति को प्रदान किया. आज के मीटिंग में ग्राहक संरक्षण के श्री आनंद मैहरकुरे, समिति के पदाधिकारी श्री महेंद्र बनिक एडवोकेट जनार्दन बड़की, एडवोकेट चौबे, श्री कृष्ण गाईन, श्री विश्वकर्मा, डॉ सत्यजित पोद्दार, श्री शशि म्हस्के, श्री नानी गोपाल सरकार, एनाटोमी विभाग के डॉ चान्देकर सर प्रमुखता से उपस्थित थे. सभी मान्यवर दान दाताओ का सत्कार डॉ प्रीती ने किया.



