▪️आखिर ट्रैफिक समस्याओ से कब मुक्त होंगे चंद्रपुर वासी ?
▪️क्या मा. गडकरी साहब उड़ान पुल मंजूर करके चंद्रपुरकरो को कुछ हद तक राहत देंगे ?

मुख्य संपादक श्री तुळशीराम जांभुळकर
चंद्रपुर – ( इंडिया 24 न्युज ) : की ट्रैफिक समस्या चाहे जटपुरा गेट हो या चंद्रपुर से बाहर जाने वाली 2 से 3 हजार गाड़िया रोज चंद्रपुर के रोडो से होकर गुजरती है जिससे चंद्रपुर की ट्रैफिक समस्या बहुत ही भयानक व गंभीर हो चुक्की है.
चंद्रपुर में पडोली से बंगाली कैम्प तक उड़ान पूल बनना चाहिए इसलिए पिछले 4-5 सालों आमदार किशोर जोरगेवार लगातार मा. खासदार नितिन जी गडकरी साहेब सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री को कई बार जाकर निवेदन दे चुके है , लेकिन शायद प्रस्ताव अभी तक नही बन पाया है , मा. गडकरी साहब बहुत ही सुलझे और कर्मठ नेता है, फिर भी क्या कारण है कि मा.गडकरी साहब उड़ान पुल का प्रस्ताव आज तक नही बना पाए है जबकि चंद्रपुर से उनका विशेष प्रेम सदैव रहा है , नागपुर स्तानक निर्वाचन ( नागपुर वर्धा चंद्रपुर आते है) क्षेत्र से 4 बार ( 1989, 1995, 2001 और 2008 में )चुनकर आये थे , इसलिए मा. गडकरी जी को चंद्रपुर की समस्याएं भली भांति परिचित है ,
पडोली से जिसे तेलंगाना , हैदराबाद मूल , बल्लारशाह ,राजुरा ,अहिरी ,
आलापली ,गोंडपिपरी, या चंद्रपुर में जनता कॉलेज , गांधी चौक , बंगाली कैम्प तक जाना है तो चंद्रपुर के सभी चौको ,ट्रैफिक सिग्नल से होकर जाना पड़ता है , यह ट्रैफिक, कारे ,टैक्सियां , ट्रक्स, बसेस वगेरह लगभग 2 से 3 हजार गाड़िया रोजचंद्रपुर के रोड से गुजरती हैं ,
मा.खासदार नितिन जी गडकरी साहेब ,सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री जी अगर पडोली से उड़ान पुल मंजूर करते है तो चंद्रपुर की काफी हद तक ट्रैफिक सुलझ सकती है, होने वाले एक्सीडेंट से काफी हद तक राहत मिल सकती है, पेट्रोल और डीजल रोज हजारो लीटर की बचत हो सकती है ,
आज मा. गडकरी साहब का जन्मदिन भी है इस जन्मदिन निमित चंद्रपुर की जनता मा. खासदार नितिन जी गडकरी साहेब ,सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री से निवेदन करती है पडोली से बंगाली कैम्प तक उड़ान पुल जल्द से जल्द मंजूर करे जिससे चंद्रपुर की जनता को कुछ हद तक राहत मिल सकती है,


