नागपुर में मनाया अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का स्थापना दिवस..

*🔸सौ. शिल्पा बंनपुरकर*
*🔸संपादक*
*🔸मो नं. 7030292628*
नागपुर – ( इंडिया 24 न्युज ) : आंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद / राष्ट्रीय बजरंग दल स्थापना दिवस पर निःशुल्क आरोग्य शिविर संपन्न
नागपुर, 24 जून: हिंदू हृदयसम्राट मा. डॉ. प्रवीणभाई तोगड़िया जी के नेतृत्व वाले एकमेव हिंदू संगठन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद*राष्ट्रीय बजरंगदल* राष्ट्रीयमहिला परिषद ओजस्विनी, एडवोकेट फोरम, किसान परिषद राष्ट्रीय मजदूर परिसर, इंडिया हेल्पलाइन हिंदू हेल्पलाइन, श्री ओम परिवार स्थापना दिवस एवं संगठन के 9वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में सार्वजनिक हनुमान मंदिर, रामेश्वरी, नागपुर में विविध सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय बजरंग दल नागपुर जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर के नेतृत्व तथा अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद नागपुर महानगर महामंत्री प्रसाद काठीकर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल विदर्भ प्रांत महामंत्री यजेंद्रसिंह ठाकुर एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद विदर्भप्रांत मंत्री के योगेश गायकवाड़ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क आरोग्य जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें नागरिकों के बीपी, शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गई। शिविर में लगभग 75 लोगों ने लाभ प्राप्त किया। इसके साथ ही हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया।
राष्ट्रीय बजरंग दल विदर्भ प्रांत महामंत्री यजेंद्रसिंह ठाकुर ने कहा कि संगठन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित आरोग्य शिविर समाज सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, संगठन और संस्कार के कार्यों को अधिक गति देने का आह्वान किया।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री योगेश गायकवाड़ ने कहा कि स्वास्थ्य, सेवा और संस्कार के माध्यम से समाज को संगठित करना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को समाजहित में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
नागपुर जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय बजरंग दल हिंदू समाज के हितों की रक्षा तथा सामाजिक जागरूकता के लिए सदैव तत्पर है। संगठन आने वाले समय में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद नागपुर महानगर महामंत्री प्रसाद काठीकर ने संगठन के 9वें वर्ष में प्रवेश पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा कार्य पहुंचाने का संकल्प व्यक्तकिया
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संगठन के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा ।



