आपला जिल्हाताज्या घडामोडीदेश विदेशमहाराष्ट्र

▪️सालईटोला में शव को कंधे पर ले जाने से विकास के दावों की पोल खुली – राज बंसोड

गडचिरोली जिल्हा ब्युरो चीफ – उज्जवल देवनाथ

गडचिरोली – ( इंडिया 24 न्युज ) : 15 सितंबर :* धानोरा तालुका के सालईटोला गाँव में सड़क न होने से शव को बांस से बनी खाट पर कंधे पर 2 KM तक कीचड़ में ले जाना पड़ा। इस घटना ने सरकार के विकास के दावों की पोल खोल दी है।

आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष *राज बंसोड* ने कहा – “आजादी के 78 साल बाद भी सड़क, पुल, बिजली नहीं है। केंद्र में कांग्रेस-भाजपा और राज्य में दोनों ने राज किया, फिर भी गाँवों में सड़क क्यों नहीं?”

उन्होंने कहा कि गडचिरोली के पालकमंत्री खुद मुख्यमंत्री हैं, फिर भी यहाँ लोगों को शव कंधे पर ढोना पड़ रहा है, इसकी नैतिक जिम्मेदारी उन्हें लेनी चाहिए।

बंसोड ने कहा – “जनता ने कांग्रेस-भाजपा दोनों को मौका दिया। अब तीसरे विकल्प को 5 साल जिला परिषद में मौका दें। अगर हम सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य पर काम नहीं कर पाए तो दोबारा चुनाव नहीं लड़ेंगे।”

SHARE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
बातमी कॉपी करण्याचा प्रयत्न करू नका.