आपला जिल्हाताज्या घडामोडीदेश विदेशमहाराष्ट्र

▪️दो चार पहिया वाहनों की जोरदार टक्कर.. चालक सहित यात्री गंभीर घायल

गडचिरोली जिल्हा ब्युरो चीफ : उज्वल देवनाथ

चामोर्शी – ( इंडिया 24 न्युज ) : यात्रियों को लेकर मूल की ओर जा रही काली-पीली गाड़ी को सामने से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना आज 10 सितंबर को दोपहर के समय भेंडाळा के पास महावितरण कार्यालय के नजदीक घटी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि काली-पीली के चालक की आंख में गंभीर चोट आई है, वहीं गाड़ी में बैठे एक यात्री को भी शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के नागरिकों ने मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की। दोनों घायलों को आगे के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के कारण कुछ देर के लिए घटनास्थल पर ट्रैफिक जाम लग गया था और परिसर में हड़कंप मच गया। हादसे का सही कारण क्या है, इसकी जांच संबंधित विभाग करे ऐसी मांग की जा रही है।

SHARE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
बातमी कॉपी करण्याचा प्रयत्न करू नका.